बुधवार, नवंबर 23, 2022

Square Shortcut Trick Up to 100 । वर्ग करने का सबसे आसान तरीका

Hello friend !! आज हम आपको 1 से लेकर 100 तक के Number का Square ज्ञात करने का सबसे आसान Shortcut Trick बताने जा रहे हैं। इस Square Shortcut Trick से आप Up to 100 तक के सभी संख्याओं का वर्ग (square) चुटकियों में निकाल पायेंगे। ये Square Shortcut Trick इतना ज्यादा fast है कि आपको पेन और पेपर लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, आप इस shortcut trick से अपने मन ही मन में calculation करके झट से किसी भी दो अंकों (two digits number) वाली संख्या का वर्ग बता देंगे।

इस Shortcut trick से आप केवल 2 steps में 1 से लेकर 100 तक की किसी भी संख्या का वर्ग निकाल लेंगे। अगर आप इस shortcut trick की थोड़ी सी practice कर लेते हैं तो आप कुछ ही seconds में square ज्ञात कर लेंगे। तो फिर बिना कोई देरी किए आज का square shortcut trick को शुरू करते हैं -:

1 से 100 तक के Number का वर्ग ज्ञात करने की आसान विधि (Square Shortcut trick up to 100)


वर्ग का shortcut trick जानने से पहले हमें "संख्या का वर्ग" के बारे थोड़ा जान लेना चाहिए। जैसे कि किसी Number का वर्ग (square) क्या होता है?, सामान्य तरीके से किसी संख्या का वर्ग (square) कैसे करते है तो चलिए पहले इसको पढ़ लेते हैं।

Square Shortcut trick up to 100 hindi

किसी संख्या का वर्ग (Square) क्या होता है?

जब किसी Number का खुद से (स्वयं से) गुणा किया जाता है तो हमें उस number का Square (वर्ग) प्राप्त होता हैं। जैसे-: जब हम 4 का खुद से यानि 4 से गुणा करते हैं तो हमें 16 मिलता है तो 16 को हम 4 का वर्ग (square) कहते है। जिस भी संख्या का हमें वर्ग करना होता है, उस संख्या के ऊपर '²' लिख कर प्रकट करते है। इसे हम इस प्रकार से लिखते है :-
4 का वर्ग = 4² 
             = 4×4 
             = 16

 किसी संख्या का वर्ग कैसे करते हैं? (How do square of any number?)

किसी भी संख्या का वर्ग करने के लिए हम उस संख्या को खुद से (स्वयं से) गुणा करते हैं। गुणा करने पर हमें जो गुणनफल प्राप्त होता है, उसी को हम उस "संख्या का वर्ग" कहते हैं।
जैसे -: मान लीजिए हमें 5 का वर्ग ज्ञात करना है तो हम 5 को 5 से गुणा (5×5 = 25) करते हैं। 25 ही संख्या 5 का वर्ग है।
इसी प्रकार से, 1 का वर्ग = 1×1 = 1
                    2 का वर्ग = 2×2 = 4
                    3 का वर्ग = 3×3 = 9
                    4 का वर्ग = 4×4 = 16
                    5 का वर्ग = 5×5 = 25
                    6 का वर्ग = 6×6 = 36
                    7 का वर्ग = 7×7 = 49
                    8 का वर्ग = 8×8 = 64
                    9 का वर्ग = 9×9 = 81
                  10 का वर्ग = 10×10 = 100

1 से 50 तक की संख्याओं का वर्ग तालिका (List of Square numbers up to 50)

नीचे हमनें 1 से लेकर 50 तक की संख्याओं का वर्ग दिया है। आप नीचे दिए table को दाएं से बाएं ओर (Right to Left side swipe) खिसकाकर सभी संख्याओं का वर्ग देख सकते हैं।

NumberSquareNumberSquareNumberSquareNumberSquareNumberSquare
111²12121²44131²96141²1681
412²14422²48432²102442²1764
913²16923²52933²108943²1849
1614²19624²57634²115644²1936
2515²22525²62535²122545²2025
3616²25626²67636²129646²2116
4917²28927²72937²136947²2209
6418²32428²78438²144448²2304
8119²36129²84139²152149²2401
10²      10020²40030²90040²160050²2500


Square Shortcut Trick Example step by step

आइए अब हम किसी संख्या का वर्ग shortcut trick से करना start करते है। इस trick को एक example से सीखना start करते है। Example के लिए हम, 28 का Square इस square Shortcut trick से केवल 2 steps में निकालने जा रहे है, जो इस प्रकार से है:-
Example-1. 28² का मान ज्ञात कीजिए।
Step-1. सबसे पहले 28 के दोनों अंकों को अलग - अलग लिखकर उनका वर्ग करिए।
(28)² = 2²    8²
         = 4      64

Step-2. अब 28 के दोनों अंकों 2 और 8 का आपस में गुणा (2×8 = 16) करके गुणनफल (16) में 2 का गुणा (16×2 = 32) करके 4    64 के नीचे एक अंक छोड़कर लिखेंगे और फिर जोड़ देंगे।
(28)² = 4     64
         + 3      2       
            7      84    

अतः 28² = 784             Ans.    

Square Shortcut Trick से 10 संख्याओं का वर्ग कुछ seconds में निकालना सीखिए 

आपको यह शॉर्टकट्स ट्रिक्स अच्छे से समझ आए इसके लिए हमनें आपकी practice के लिए नीचे 10 संख्याओं के वर्ग, इस ट्रिक्स से ज्ञात करना सिखाया है। आप इनको अच्छे से समझे और स्वयं भी इसकी practic करे।

Question-1. (15)² का मान Shortcut Trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 15 के दोनों अंकों (1 और 5) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (15)² =        
                   = 01     25

Step-2. अब दोनों अंको 1 और 5 का गुणा करके गुणनफल 1×5 = 5 में 2 से गुणा 5×2 = 10 करके 01  25 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (15)² = 01   25
                      + 1   0      
                         2   25    

अतः 15² = 225             Ans.    

Question-2. 23 का वर्ग आसान विधि से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 23 के दोनों अंकों (2 और 3) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (23)² =       
                   =  04    09

Step-2. अब दोनों अंको 2 और 3 का गुणा करके गुणनफल 2×3 = 6 में 2 से गुणा 6×2 = 12 करके 04   09 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (23)² = 04   09
                    +  1   2     
                        5   29   

अतः 23² = 529             Ans.    

Question-3. 37 का Square Shortcut trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 37 के दोनों अंकों (3 और 7) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (37)² =      
                   = 09    49

Step-2. अब दोनों अंको 3 और 7 का गुणा करके गुणनफल 3×7 = 21 में 2 से गुणा 21×2 = 42 करके 09   49 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (37)² = 09   49
                     +  4   2     
                       13   69   

अतः 37² = 1369             Ans.    

Question-4. (48)² का मान Shortcut Trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 48 के दोनों अंकों (4 और 8) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (48)² =      
                   = 16   64

Step-2. अब दोनों अंको 4 और 8 का गुणा करके गुणनफल 4×8 = 32 में 2 से गुणा 32×2 = 64 करके 16   64 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (23)² = 16   64
                    +  6   4     
                      23   04   

अतः 48² = 2304             Ans.    

Question-5. 51 का वर्ग आसान विधि से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 51 के दोनों अंकों (5 और 1) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (51)² =      
                   = 25   01

Step-2. अब दोनों अंको 5 और 1 का गुणा करके गुणनफल 5×1 = 5 में 2 से गुणा 5×2 = 10 करके 25   01 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (51)² = 25   01
                    +  1   0     
                      26   01   

अतः 51² = 2601             Ans.    


Question-6. (64)² का मान Shortcut Trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 64 के दोनों अंकों (6 और 4) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (64)² =      
                   = 36   16

Step-2. अब दोनों अंको 6 और 4 का गुणा करके गुणनफल 6×4 = 24 में 2 से गुणा 24×2 = 48 करके 36   16 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (64)² = 36   16
                     +  4   8     
                       40   96   

अतः 64² = 4096             Ans.    

Question-7. 79 का वर्ग आसान विधि से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 79 के दोनों अंकों (7 और 9) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (79)² =   7²   9²
                   = 49   81

Step-2. अब दोनों अंको 7 और 9 का गुणा करके गुणनफल 7×9 = 63 में 2 से गुणा 63×2 = 126 करके 49   81 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (79)² = 49   81
                    +12   6     
                      62   41   

अतः 79² = 6241            Ans.    

Question-8. 81 का Square, Shortcut trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 81 के दोनों अंकों (8 और 1) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (81)²  =         
                    =  64     01

Step-2. अब दोनों अंको 8 और 1 का गुणा करके गुणनफल 8×1 = 8 में 2 से गुणा 8×2 = 16 करके 64   01 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -:  (81)² = 64    01
                          1   6      
                       65    61    

अतः 81² = 6561             Ans.    

Question-9. 92 का वर्ग आसान विधि से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 92 के दोनों अंकों (9 और 2) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (92)² =   9²   2²
                   = 81    04

Step-2. अब दोनों अंको 9 और 2 का गुणा करके गुणनफल 9×2 = 18 में 2 से गुणा 18×2 = 36 करके 81  04 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (92)² = 81   04
                    +  3   6     
                      84   64   

अतः 92² = 8464             Ans.    

Question-10. 97 का वर्ग Shortcut trick से ज्ञात कीजिए।
Trick -: Step-1. सबसे पहले 97 के दोनों अंकों (9 और 7) का वर्ग करके इस प्रकार से लिखिए-:
जैसे -: (97)² =   9²   7²
                   = 81    49

Step-2. अब दोनों अंको 9 और 7 का गुणा करके गुणनफल 9×7 = 63 में 2 का गुणा 63×2 = 126 करके 81   49 के नीचे, दाई ओर से एक number को छोड़ कर लिखिए और फिर जोड़ दीजिए।
जैसे -: (97)² = 81   49
                    +12   6     
                      94   09   

अतः 97² = 9409             Ans.    


     Square Shortcut Trick Quiz    

आपकी practice के लिए हमनें 10 Question का एक MCQs (Multiple Choice Questions) Quiz नीचे दिया है। आप इस Quiz को हमारे बताए हुए tricks से attempt कीजिए और देखिए "क्या आप सही समय के अन्दर square कर पा रहे हैं?"  ‘Start Quiz’ पर 'Click' करके अपना Quiz शुरू करिए।

सभी Question के सही Answer पर click करिए और अन्त में अपना Result देखिए।

Time's Up
score:

Total Questions:

Attempt:

Correct:

Wrong:

Percentage:


ये भी सीखिए -:

हमें उम्मीद है कि आपको आज का "Square Shortcut Trick" यानि "वर्ग करने की सबसे आसान विधि" अच्छे से समझ आई होगी। लेकिन अगर फिर भी आपको कुछ भी doubt या problem हो तो आप हमें comment करके पूछ सकते हैं। हमें आपकी Help करने में बहुत खुशी होगी।

अगर आपका कोई Math Question या कोई Math का topic है, जो आप हमसे सीखना चाहते हैं तो आप हमें comment करके बताए। आप चाहे तो अपने Question की image हमारे facebook page पर massage कर सकते हैं। हम आपके Question या topic को solve करने की पूरी कोशिश करेंगे।

अगर आपको हमारा ये Square shortcut trick helpfull लगा हो तो please एक share जरूर करिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें